हार्मोन किस उम्र में सबसे ज्यादा होते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 16:35

हार्मोन का यह उछाल, जो बचपन के अंत और किशोरावस्था की शुरुआत को चिह्नित करता है, आमतौर पर लड़कियों में 9-10 साल की उम्र और लड़कों में 10-12 साल की उम्र से शुरू होता है। इस प्रकार, इन हार्मोनों का विकासशील शरीर और दिमाग (और व्यवहार) पर प्रभाव आमतौर पर किशोरावस्था से पहले ही शुरू हो जाता है।


20, 30 या 40 किस उम्र में पुरुष और महिलाएं रहते हैं ज्यादा सेक्शुअली एक्टिव? जानें किस उम्र में तेज होती है कामेच्छा
20, 30 या 40 किस उम्र में पुरुष और महिलाएं रहते हैं ज्यादा सेक्शुअली एक्टिव? जानें किस उम्र में तेज होती है कामेच्छा
सेक्स ड्राइव (sex drive)- क्या आप जानते हैं कि किस उम्र में आकर पुरुषों और महिलाओं में कामेच्छा बढ़ जाती है। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आप इस लेख में अपना जवाब जान सकते हैं।

Written by Jitendra Gupta |Published : October 28, 2020 3:59 PM IST

सेक्स ड्राइव (sex drive), जिसे आसान भाषा में हम ये भी कह सकते हैं कि किस उम्र में आपको ज्यादा सेक्स करना अच्छा लगता है, एक बहुत ही साधारण से सवाल की ही तरह लगता है। हालांकि वैज्ञानिक अभी भी इस बात पर सहमत नहीं हुए हैं कि सेक्स ड्राइव क्या है और इसे पुरुषों या महिलाओं में कैसे मांपा जा सकता है। सेक्स या फिर शारीरिक संबंध बनाने में हमारे हार्मोन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन हमेशा यह स्पष्ट नहीं होता है कि पुरुषों और महिलाओं के बीच इन हार्मोन में कितना अंतर होता है। लेकिन अन्य कारक जो आपकी कामेच्छा बनाने के लिए एक साथ काम करते हैं उनमें मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और शारीरिक कारण शामिल हैं ।

अक्सर कुछ लोग सोचते हैं कि वह 20 की उम्र में ज्यादा यौन रूप से सक्रिय रहते थे, तो कुछ का मानना है कि वह 30 के बाद सक्रिय हुए लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि यौन रूप से सक्रिय होने की सही उम्र क्या है और किस उम्र में वे ज्यादा सेक्शुअली एक्टिव रहते हैं? अगर आप भी इसी सवाल की उधेड़बुन में लगे हुए हैं तो इस लेख में हम आपके इस सवाल का सही जवाब देने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि किस उम्र में आकर पुरुष और महिलाएं ज्यादा सेक्शुअली एक्टिव रहते हैं।

20 की उम्र में पुरुष

पुरुषों में यौन उत्तेजना के लिए टेस्टोस्टेरोन नाम के हार्मोन का होना आवश्यक है, आमतौर पर ये 20 की उम्र में हमारे शरीर में अधिक होता है इसलिए इस उम्र में आप ज्यादा सेक्शुअली एक्टिव रहते हैं। लेकिन इस उम्र में आप अनुभवहीनता के कारण सेक्स के बारे में चिंतित हो सकते हैं। यही कारण है कि 8% पुरुष 20 की उम्र में आकर ही इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) का शिकार हो जाते हैं। यह स्थिति एक चिकित्सा या मानसिक स्वास्थ्य समस्या के कारण हो सकती है या यहां तक कि यह संकेत भी हो सकता है कि आपको हृदय रोग का खतरा है। अपने लक्षणों के बारे में अपने डॉक्टर से जरूर बात करें।

20 की उम्र वाली महिलाएं

किशोरावस्था से लेकर 30 की होने के अंत तक महिलाओं के अधिक फर्टाइल होने की संभावना रहती है, जो कि बढ़ती उम्र में भी जारी रहता है। अगर आप यौन संबंध बनाती हैं तो यह आपको पसंद आ सकता है, हालांकि यह बिल्कुल स्पष्ट नहीं है कि ऐसा क्यों होता है। वास्तव में, वैज्ञानिकों को लगता है कि महिलाओं में कामेच्छा ठीक उसी तरह बढ़ती है, जब उनकी प्रजनन क्षमता 30 के अंत तक पहुंचते-पहुंचटते घटने लगती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info